Ranji Trophy 2021-22: कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में यूपी के गेंदबाज अंकित राजपूत (Ankit Rajpoot) ने धागाखोल गेंदबाजी की। पहली पारी में जहां राजपूत ने 8 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके वहीं दूसरी पारी में भी राजपूत के हाथ 1 विकेट आया। हालांकि, इस मैच के दौरान अंकित राजपूत अपनी गेंदबाजी से कहीं ज्यादा अपने धाकड़ सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियों में आए।

Advertisement

विकेट लेने के बाद अंकित राजपूत को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के अंदाज में सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया। सिद्धू मूसेवाला को हर गाने में पंजाबी अंदाज में थाई पर हाथ मारकर सेलिब्रेट करते हुए देखा जाता था। सिद्धू मूसेवाला थाई पर हाथ मारकर हाथ आसमान की दिशा में उठाते थे। ठीक उसी अंदाज में अंकित राजपूत को विकेट के बाद जश्न मनाते हुए देखा गया

Advertisement

सिद्धू मूसेवाला की दिला दी याद
19 वें ओवर की  चौथी गेंद पर अंकित राजपूत ने करुण नायर का विकेट लेने के बाद सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में जश्न मनाया। इसके बाद 23वें ओवर पांचवी गेंद पर कर्नाटक के बल्लेबाज सिद्धार्थ की गिल्लियां बिखेरने के बाद भी अंकित राजपूत ने अपने सेलिब्रेशन से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद दिला दी।

सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हुई थी हत्या
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला बंदूकों के शौकीन थे। अब वो हमारे बीच नहीं हैं। 28 साल के इस लड़के को 29 मई की शाम को जब वो अपनी थार गाड़ी से सवार यात्रा कर रहा था तब कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर गोलियां बरसाकर उसे हमेशा के लिए सुला दिया। सिद्धू मूसेवाला की मौत से संगीत जगत में गम की लहर दौड़ चुकी है।

क्रिकेटर्स ने दी थी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजली
सिद्धू मूसेवाला के निधन की खबर ने जहां उनके फैंस को दुखी कर दिया वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर शिखर धवन तक सभी ने उनको श्रद्धांजली दी थी। सिद्धू मूसेवाला का कातिल कौन है इसकी जांच चल रही है। सिद्धू मूसेवाला का परिवार फिलहाल सदमे में है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार