बिलासपुर, 21 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| पंजाब ने लोहनू क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बंगाल के 404 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवा कर 168 रन बनाए। दिन की समाप्ति तक उदय कौल 73 और तरुवार कोहली 26 रन बनाकर क्रीज पर थे। 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली को इस व्यक्ति से लगता है सबसे ज्यादा "डर”

Advertisement

बंगाल के बड़े स्कोर के सामने पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज जिवनजोत सिंह अपना पहला मैच खेल रहे अमित कुलिया का पहला शिकार बने। उदय कौल ने मैदान पर कदम रखा और दूसरे सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा के साथ मिलकर टीम का स्कोर 40 तक पहुंचाया। मनन इस स्कोर पर कुलिया का दूसरा शिकार बने।

Advertisement

कप्तान युवराज सिंह (22) ज्यादा देर टिक नहीं सके और 74 के स्कोर पर अशोक डिडा ने उन्हें विकेट के पीछे लपकावा दिया। गुरकीरत सिंह (18) के रूप में पंजाब ने अपना चौथा विकेट गंवाया। वह 111 के कुल योग पर कुलिया का तीसरा शिकार बने। 

BREAKING: मैदान पर वापसी करते ही गौतम गंभीर को लगा झटका

लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बाद भी दूसरा छोर संभाले रहने वाले कौल को कोहली का साथ मिला और दिन का खेल खत्म होने तक दोनों ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच 57 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले अपने पहले दिन (गुरुवार) के स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 332 रनों से आगे खेलने उतरी बंगाल की टीम को दूसरे ओवर में ही दिन का पहला झटका लगा। प्रज्ञान ओझा (2) अपने और टीम के खाते में एक भी रन नहीं जोड़ा पाए। 

जरूर पढ़ें: सहवाग को यह कीमती तोहफा नहीं दे पाए कोहली, खा गए गच्चा

पहला मैच खेल रहे अयान भट्टाचार्य ने पंकज शॉ (55) का अच्छा साथ दिया। शॉ बंगाल की तरफ से आउट होने वाल आखिरी बल्लेबाज रहे। बंगाल की तरफ से सायन मोंडल ने सर्वाधिक 135 रन बनाए। अगनिव पान ने 70 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार