Madhya Pradesh vs Mumbai: मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज यश दुबे ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के बाउंसर से निपटने के लिए खुदको सबसे अजीब कोण में पाया। धवल कुलकर्णी की शॉर्ट-पिच गेंद का सामना करते हुए यश दुबे को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो वो कुछ और सोच रहे हों और अचानक गेंद उनके सामने आ गई।

Advertisement

यश दुबे ऐसे हालात में थे कि वो चाहकर भी गेंद के रास्ते से हट नहीं सकते थे। धवल कुलकर्णी की बाउंसर सीधे बल्लेबाज के हेल्मेट पर लगी थी और दर्द के कारण वह तुरंत मैदान पर गिर गया था। दिलचस्प बात ये है कि दुबे झटके के बावजूद काफी तेजी से उठे। लेकिन, खेल देखने वालों के लिए यह स्पष्ट था कि अगर हेल्मेट ना होता तो यश दुबे मुश्किल में पड़ सकते थे।

Advertisement

यश दुबे के पैर डेक पर जम से गए थे और उन्हें अपने पुल शॉट खेलने की कोशिश में उन्हें बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने गेंद को डक करने की कोशिश की थी लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हो सका। वहीं अगर फाइनल मुकाबले की बात करें तो मुंबई की टीम ने सरफराज खान के शतक के दमपर पहली पारी में 374 रन बनाए थे।

जिसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम के सलामी बल्लेबाज यश दुबे ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। खबर लिखे जाने तक मध्यप्रदेश की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना लिए हैं। यश दुबे 119 और रजत पाटीदार 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार