रणजी ट्रॉफी Hyderabad vs Tamil Nadu के बीच थ्रिलर मुकाबला देखने को मिला। तमिलनाडु को हैदराबाद के खिलाफ 11 ओवर में जीत के लिए अपनी दूसरी पारी में 144 रन चाहिए थे। मैच का ड्रॉ होना लगभग तय था लेकिन, तमिलनाडु के बैटर को शायद ये मंजूर नहीं था। साईं सुदर्शन और नारायण जगदीशन आए और उन्होंने पहली ही गेंद से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी।

Advertisement

हैदराबाद के गेंदबाजों और उनके कप्तान के चेहरे पर दहशत साफ देखने को मिल रही थी। हैदराबाद के कप्तान अपने गेंदबाजों की पिटाई देखकर पूरी तरह से हैरान थे ऐसे में वो वक्त जाया करने के लिए बार-बार उन्हें गेंदबाजों से बातचीत करते और टाइम वेस्ट करने के लिए नई-नई तरकीबें इजात करते हुए देखा गया। ऑनफील्ड अंपायर अनिल शर्मा ने एक बार उनको ऐसा ना करने के लिए चेतावनी भी दे डाली।

Advertisement

तमाम बाधाओं के बीच तमिलनाडु के बल्लेबाजों ने 7 ओवर में 108 रन बना लिए। दुर्भाग्य से, खराब रोशनी के कारण अंपायरों को खेल समाप्त करना पड़ा। लेकिन, जिस तरह से तमिलनाडु के बैटर ने इस मुकाबले को जीतने का प्रयास किया उसने फैंस को हैरान कर दिया है। ट्विटर पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो हैदराबाद की टीम ने पहली पारी में 395 रन बनाए थे। जवाब में तमिलनाडु ने पहली पारी में साईं सुदर्शन और नारायण जगदीशन के शतक के दमपर 510 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। हैदराबाद की टीम दूसरी पारी में 285 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में जगदीशन ने 22 गेंदों पर  8 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए वहीं साईं सुदर्शन ने 20 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार