8 दिसंबर। राजस्थान ने अपने गेंदबाजों के कसी गेंदबाजी के दम पर रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच के तीसरे दिन शनिवार को असम को पारी और 43 रन से हरा दिया। मेजबान राजस्थान ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच की पहली पारी में 325 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में असम की टीम पहली पारी में 108 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे फॉलोऑन खेलने के लिए विवश होना पड़ा। 

Advertisement

देखें पूरा स्कोरकार्ड

असम की टीम फॉलोऑन खेलने के बावजूद अपनी हार नहीं टाल पाई और दूसरी पारी में वह 174 रन पर सिमट गई। 

असम के लिए दूसरी पारी में गोकुल शर्मा ने सर्वाधिक 77, कुणाल साइकिया ने 49 और कप्तान अमित सिन्हा ने 12 रन बनाए। 

राजस्थान के लिए दूसरी पारी की गेंदबाजी में अनिकेत चौधरी ने पांच, टी एम उल हक और नाथु सिंह ने दो-दो जबकि राहुल चहर ने एक विकेट हासिल किया। 

राजस्थान की ग्रुप-सी में पांच मैचों में यह चौथी जीत है। उसक एक मैच ड्रॉ रहा था। टीम अब 28 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

असम को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने दो जीते हैं जबकि उसका एक मैच ड्रॉ रहा है और अब वह 14 अंकों के साथ अपने ग्रुप में चौथे नंबर पर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार