बीसीसीआई ने आने वाले महीनों में भारत के घरेलू टूर्नामेंट की पूरी शेड्यूल जारी कर दी है। देश के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। साल 2021 के संस्करण को देश में कोविड के कारण टाल दिया गया था और अब वह साल 2022 के जनवरी में शुरू होगा।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी के लिए सभी टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमों के लिए 5 दिन की क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान सभी मैच बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और अहमदाबाद के मैदानों पर खेले जाएंगे।

Advertisement

नॉकआउट मुकाबले 20 फरवरी से कोलकाता में खेले जाएंगे और तब भी वहां टीमों को 5 दिन के लिए जरूरी क्वारंटाइन में रहना होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 फरवरी से 20 मार्च तक खेले जाएंगे और सेमीफाइनल मैचों का आयोजन 8 मार्च से 12 मार्च तक होगा।

रिपोर्ट की माने तो फाइनल मुकाबला कोलकाता में ही 16 मार्च से 20 मार्च तक खेला जाएगा। 30 अगस्त को बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के पूरे शेड्यूल को जारी किया।

रणजी ट्रॉफी में 5 एलिट ग्रुप है जिसमें सभी में 6-6 टीमें मौजूद है तो वही एक ग्रुप में जो कि प्लेट ग्रुप है उसमें 8 टीमें शामिल हैं।

रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए सभी ग्रुप कुछ इस प्रकार हैं-

Advertisement

एलिट ए: गुजरात, पंजाब, हिमाचल, मध्य प्रदेश, सेवाएं और असम (मुंबई में)

एलिट बी: बंगाल, विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा (बैंगलोर में)

एलीट सी: कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तराखंड (कोलकाता में)

Advertisement

एलीट डी: सौराष्ट्र, तमिलनाडु, रेलवे, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और गोवा (अहमदाबाद में)

एलिट ई: आंध्र प्रदेश , उत्तर प्रदेश, बड़ौदा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी (त्रिवेंद्रम में)

प्लेट ग्रुप: चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल (चेन्नई में)

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार