2 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। “भद्रजनों के खेल में कभी - कभी खिलाड़ी एक दूसरे पर स्लेजिंग करते रहते हैं। लकिन क्या आपको पता है कि एक मैच के दौरान महान सचिन तेंदुलकर ने भी स्लेजिंग करी थी। 

Advertisement

सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ स्लेजिंग करते हुए पकड़े गए थे। साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 5वें वनडे मैच जो नेहरू स्टेडियम, मागाओ में खेला गया था। 

उस मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर ने स्टीव वॉ को स्लेजिंग की थी। उस मैच में गेंदबाजी करने से पहले सचिन ने वॉ को कुछ कहा था। हालांकि ये बात साफ नहीं हुई थी आखिर दोनों में क्या बात हुई लेकिन वीडियो में साफ पता चल रहा है कि सचिन और स्टीव वॉ में गरमारम बहस हुई।

हालांकि बाद में सचिन ने ही स्टीव वॉ को आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया। इस मैच में सचिन ने 100वां विकेट वनडे क्रिकेट में चटकाए थे। स्टीव वॉ ही सचिन तेंदुलकर के 100वें शिकार बने थे। हालांकि यह मैच भारत की टीम 4 विकेट से हार गई थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार