आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था ऐसे में फैंस और सीएसके मैनेजमेंट को भी उम्मीद थी कि वो इस कीमत के साथ इंसाफ करेंगे लेकिन पहला मैच खत्म होते-होते सभी के हाथ निराशा ही लगी। आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेन स्टोक्स बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

Advertisement

इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला और जब दो विकेट गिर गए तो बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए आए। स्टोक्स ने पहली कुछ गेंदें संभलकर खेली लेकिन जब उन्होंने राशिद खान की गेंद पर चौका लगाया तो लगा कि वो आज तबाही मचाने के मूड में हैं लेकिन अगली ही गेंद पर राशिद खान ने स्टोक्स को चारों खाने चित्त करते हुए आउट कर दिया।

Advertisement

राशिद खान की गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने स्टोक्स का शानदार कैच पकड़ा। स्टोक्स ने आउट होने से पहले 6 गेंदों में 7 रन बनाए। हालांकि, स्टोक्स के आउट होते ही सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। फैंस का कहना है कि स्टोक्स पर सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपए खर्चे कम से कम वो 16 गेंद तो खेल लेते। इसके अलावा और भी कई फैंस मीम्स बनाकर उनकी क्लास लगा रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से उनकी ट्रोलिंग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार