अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान वर्तमान में सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर है। दुनिया भर की अलग-अलग टी-20 लीग में खेलने के लिए मशहूर राशिद ने अपनी गेंदबाजी से कई बल्लेबाजों को परेशान किया है और इसमें कई दिग्गजों का नाम शामिल है।

Advertisement

लेकिन एक खास क्रिकेट शो में बातचीत करते हुए राशिद खान ने उन तीन बल्लेबाजों का नाम लिया है जिनका विकेट उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा और वो हमेशा खुद को इस बात के लिए लकी समझेंगे।

Advertisement

इस अफगानी स्पिनर ने जिन बल्लेबाजों का नाम लिया उसमें भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय कप्तान विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के पूर्व धुरंधर खिलाड़ी एबी डी विलियर्स शामिल है।

राशिद खान ने कहा," ईमानदारी से कहूँ तो ऐसी कई यादगार विकेट है। लेकिन अगर आप मेरे से पूछे तो टी-20 क्रिकेट में तीन बेस्ट विकेट एम धोनी, विराट कोहली और एबी डी विलियर्स के है। मैंने उन तीनों को बोल्ड किया है।"

आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि विकेट लेना ठीक है लेकिन वैसे दिग्गजों को बोल्ड करना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक स्पिनर के तौर पर धोनी, डी विलियर्स और कोहली को बोल्ड करना एक कठिन काम है।

बता दें कि आईपीएल में राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते है और इस साल आईपीएल सस्पेंड होने से पहले उन्होंने 7 मैचों में 10 विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार