Afghanistan vs South Africa Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम शुक्रवार (21 फरवरी) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करांची के नेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

वनडे मे 200 विकेट

Advertisement

राशिद अगर इस मैच में 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वनडे में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। राशिद ने अभी तक खेले गए 111 वनडे मैच की 104 पारियों में 198 विकेट लिए हैं।  172 विकेट के साथ मोहम्मद नबी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

एलन डोनाल्ड को पछाड़ने का मौका

राशिद सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने के मामले में एलन डोनाल्ड को पछाड़ सकते हैं, जो 117  वनडे में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

वनडे में सबसे तेज 200 विकेट

Advertisement

मिचेल स्टार्क- 102 मैच

सकलेन मुश्ताक- 104 मैच

ट्रेंट बोल्ट- 107 मैच

Advertisement

ब्रैट ली- 112 मैच

एलन डोनाल्ड- 117 मैच

2000 रन और 400 विकेट

Advertisement

राशिद ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 212 मैचों की 151 पारियों में 1958 रन बनाए हैं। 42 रन बनाते ही वह अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने के साथ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान औऱ साउथ अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट में कुल पांच मुकाबले खेले गएय। जिसमें साउथ अफ्रीका ने तीन और अफगानिस्तान ने दो मैच में जीत दर्ज की है। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार