राशिद खान (Rashid Khan) की कैप्टेंसी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को शारजाह में खेले गए पहले टी20 (AFG vs ZIM 1st T20) में 177 रन डिफेंड किए और जिम्बाब्वे को 37 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो अफगानी कैप्टन राशिद खान ही रहे। उन्होंने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया।

शारजाह के मैदान पर जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बैटिंग दी जिसके बाद मैदान पर इजाज़ अहमदज़ई का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 22 गेंदों पर 4 चौके 4 छक्के लगाकर 52 रन बनाए। उनके अलावा शाहिदुल्लाह ने भी अपनी बैटिंग से अच्छा योगदान किया और 42 गेंदों पर 46 रन ठोके। फिर राशिद खान ने धमाल मचाया और 10 गेंदों पर 30 रन बनाए।

बात करें जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की तो न्यूमैन न्यामहुरी ने कमाल की गेंदबाज़ी की और 3.5  ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अवाला ब्रैड इवांस और अर्नेस्ट मासुकु ने दो-दो विकेटऔर वेलिंगटन मसकदज़ा और सिकंदर रज़ा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

यहां से अब जिम्बाब्वे के सामने जीत हासिल करने के लिए 178 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए वो 19.1  ओवर में ही ऑल आउट हो गए। जिम्बाब्वे ने सिर्फ 140 रन बनाए। उनके 6 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। रयान बर्ल ने 24 गेंदों पर 32 रन और इनोसेंट काइया ने 26 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी स्टार बॉलर रहे। उन्होंने 3.1 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई, मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 2-2 विकेट झटके। शाहिदुल्लाह ने भी एक ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। तो ऐसे अफगानिस्तान ने पहले टी20 में 177 रन डिफेंड किए और जिम्बाब्वे को शारजाह के मैदान पर 37 रनों से धूल चटाई। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार