Zimbabwe vs Afghanistan 1st Test: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंड राशिद खान (Rashid Khan) निजी कारणों के चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। यह मुकाबला गुरुवार (26 दिसंबर) को शुरू होगा। राशिद ने अपना आखिरी टेस्ट 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही खेला था, अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना गया था।  

Advertisement

26 साल के राशिद अपनी पीठ की चोट के बाद अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार लाल गेंद के क्रिकेट से दूर थे और इस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए भी नहीं चुने गए थे।  बाद में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी थी कि वह नवंबर तक टेस्ट क्रिकेट  से दूर रहेंगे और इसे लेकर संशय था कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में चुने जाएंगे या नहीं। हालांकि उन्हें बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होने वाली सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में चुना गया। 

Advertisement

मंगलवार (24 दिसंबर) को राशिद ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह नीदरलैंड में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ठीक उसी दिन जब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुलावायो में पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम की तैयारियों की फोटो पोस्ट की थीं। एसीबी द्वारा शेयर की गई इन फोटो में राशिद कहीं नहीं दिख रहे थे। 

बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने क्रिकबज को बताया कि राशिद पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। 

अधिकारी ने कहा, “ उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे पता है, वह (राशिद) पहले टेस्ट के लिए चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाहर गए हैं।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 2 जनवरी से बुलावायो में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार