India vs Bangladesh 3rd T20I: भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi 50 T20I Wickets)  ने शनिवार (12 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए औऱ नजमल हुसैन शांतो, लिटन दास और रिशाद हुसैन को अपना शिकार बनाया। इस दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

रवि भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट लेने वाले दसवें गेंदबाज बन गए हैं। वह बतौर भारतीय सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 33 मैच में यह कारनामा कर अर्शदीप सिंह की बराबरी। 24 साल के बिश्नोई ने इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल (34) और जसप्रीत बुमराह (41) को पीछे छोड़ा।

Advertisement

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड भी रवि ने अपने नाम कर लिया है। बिश्नोई ने 24 साल 37 दिन की उम्र में यह कारनामा कर अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ा है। अर्शदीप ने 24 साल 196 दिन की उम्र में इस फॉर्मेट में 50 विकेट पूरे किए थे। 

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में में बांग्लादेश को 133 रन से हरा दिया। इसके साथ ही  ही भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन (111) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (75) की तूफानी पारियों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए।इसके जवाब में बांग्लादेश टीम 7 विकेट गवाकर 164 रन ही बना पाई, जिसमें तौहीद हृदोय ने नाबाद 63 रन औऱ लिटन दास ने 42 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार