आईपीेल 2022 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर ऋषभ पंत की टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। इस मैच में हार के बाद ऋषभ पंत की काफी आलोचना की जा रही है। एकतरफ उन्होंने फील्डिंग में कैच छोड़ा तो वहीं, कप्तानी में भी कई गलतियां की जिनके चलते दिल्ली ये मैच हार गई।

Advertisement

इस मैच में ऋषभ पंत को सबसे बड़ा खामियाजा तब भुगतना पड़ा जब उन्होंने टिम डेविड के खिलाफ डीआरएस नहीं लिया और उस समय वो आउट थे लेकिन पंत की एक गलती ने दिल्ली को मैच से बाहर कर दिया क्योंकि इसके बाद डेविड ने सिर्फ 11 गेंदों में 34 रन बनाकर मुंबई को जीत दिला दी। पंत की इस सबसे बड़ी गलती पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी भड़के हुए हैं।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए शास्त्री ने पंत को फटकार लगाई और कहा, "कॉमन सेंस क्या मांग करता है? ठीक है, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर हैं, लेकिन बाकी लोग वहां क्या कर रहे हैं? सामान्य ज्ञान की मांग थी कि पांच ओवर बचे हैं, दो डीआरएस बचे थे, टिम डेविड अभी अभी आए हैं, आपने एक विकेट लिया है, और आपके पास जल्दी से दो विकेट लेने का एक शानदार अवसर था और अभी भी पांच ओवर बाकी हैं। ऐसे में आपको डीआरएस लेना था।”

शास्त्री ने आगे कहा कि दिल्ली के कप्तान की ये बड़ी गलती उन्हें और टीम के बाकी सदस्यों की नींद हराम कर देगी। वहीं, मैच के बाद खुद पंत ने भी माना कि टिम डेविड उनसे मैच छीन ले गए। अगर इस मैच की बात करें तो टिम डेविड के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा ने भी मुंबई के लिए अच्छी बल्लेबाज़ी की और जीत में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार