आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होती है। आईपीएल नीलामी के दौरान कई ऐसे मौके आए जब खिलाड़ियों की किस्मत ने इस कदर करवट बदली की अचानक ही खिलाड़ी अर्श से फर्श पर आ गए। आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई उससे पहले क्रिकेट में इस कदर पैसों की बारिश नहीं होती थी। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बताया कि उन्हें आईपीएल नीलामी में कितने प्राइस में खरीदा जाता।

Advertisement

रवि शास्त्री ने एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मैं IPL नीलामी में आराम से 15 करोड़ रुपए के दायरे में होता। इसमें ज्यादा दिमाग लगाने या फिर सोचने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा टीम की कप्तानी भी मुझको सौंपी जाती इसमें भी किसी तरह का कोई शक नहीं है।'

रवि शास्त्री की गिनती टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडरों में होती है। 1981 से 1992 तक रवि शास्त्री ने बतौर ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम इंडिया को मिली जीत में अहम योगदान दिया। 1983 विश्व कप और 1985 विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप में भारत को मिली जीत में रवि शास्त्री का अहम योगदान था।

बता दें कि आईपीएल 2022 में रवि शास्त्री कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रवि शास्त्री को कमेंट्री करते हुए देखकर फैंस के दिलों में उत्साह है। वहीं रवि शास्त्री टीम इंडिया के शानदार कोच भी रहे हैं। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2 बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने का गौरव प्राप्त किया है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार