भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन (Ravichandran Ashwin) अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले दिन के दूसरे सत्र में ओली पोप को क्लीन बोल्ड करते ही अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए।

Advertisement

अश्विन के नाम अब 598 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने भारत के लिए 597 इंटनरेशनल विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 953 विकेट चटकाए थे। 707 इंटरनेशनल विकेट के साथ हरभजन सिंह दूसरे और 687 विकेट के साथ कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं। 

अश्विन के नाम टेस्ट में 396 विकेट (खबर लिखे जाने तक), वनडे में 150 औऱ टी-20 इंटनरेशनल में 52 विकेट दर्ज हैं। अगर वह इस मैच में 4 विकेट और हासिल कर लेते तो भारत के लिए टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन जाएंगे। अब तक अनिल कुंबले, कपिल देव और हरभजन सिंह ही यह कारनामा कर पाए हैं। 

अश्विन का यह 77वां टेस्ट मैच है औऱ उनके पास सबसे तेज 400 विकेट लेने वाला दूसरा गेंदबाज बनने का मौका है। फिलहाल रिचर्ड हैडली औऱ डेल स्टेन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 80 टेस्ट में 400 विकेट का आंकड़ा छूआ था।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार