एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बीते बुधवार (30 अगस्त) को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने विपक्षी टीम को 238 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। बाबर आज़म (151) और इफ्तिखार अहमद (109) ने पाकिस्तान के लिए शानदार पारी खेली, लेकिन इसी बीच मैदान पर एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं मोहम्मद रिज़वान के रन आउट की।

Advertisement

रिज़वान एक अच्छी पारी खेल रहे थे। वह 44 रन बना चुके थे, लेकिन इसके बाद एक रन चुराने के चक्कर में वह आउट हो गए। दुनिया यह रन आउट देखकर हैरान इसलिए हुई क्योंकि यहां रिज़वान ने डाइव लगाकर खुद को बचाने तक की कोशिश नहीं की। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी रिज़वान के इस तरह आउट होने के बाद काफी नाराज दिखे और उन्होंने बीच मैदान पर अपनी टोपी जमीन पर पटककर अपनी नाराजगी का इजहार किया।

Advertisement

रिज़वान के रन आउट पर उनकी आलोचना हो रही है लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने रिज़वान के डाइव ना लगाने की वजह के ऊपर से पर्दा उठाया है। अश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'थ्रो की ऊंचाई के कारण रिज़वान के लिए बचना मुश्किल हो गया था, लेकिन किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए जो आमतौर पर विकेटों के बीच दौड़ते हुए हर समय डाइव लगाता है, अगर वह डाइव नहीं लगाए तो यह अजीब है।'

Also Read: Cricket History

उन्होंने आगे लिखा, 'दरअसल, इसके पीछे की एकमात्र वजह ये है कि उन्होंने अपना हेलमेट नहीं पहना था। रिज़वान को स्पिन के खिलाफ स्वीप करना पसंद है और ऐसे में बिना हेलमेट के बैटिंग करना काफी अजीब है।' बता दें कि अश्विन एशिया कप में इंडियन स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस टूर्नामेंट पर अपनी नजरे बनाई हुई हैं। अश्विन क्रिकेट को करीब से फॉलो करते हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही अपने राय रखते नजर आते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार