भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। दरअसल, अश्विन ने गलती से शार्दुल ठाकुर के मुंबई इंडियंस में ट्रेड की खबर अपने यूट्यूब चैनल पर लीक कर दी थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने मजाकिया अंदाज़ में उन्हें ‘रविचंद्रन रोमेनो’ कहकर ट्रोल कर दिया। अब अश्विन ने खुद इस गलती पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर मजेदार जवाब दिया है।

Advertisement

दरअसल, बुधवार(12 नवंबर) को अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस किसी खिलाड़ी को रिलीज़ करेगी। लेकिन उन्होंने दीपक चाहर के चोटिल होने की आशंका के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड में शार्दुल ठाकुर को हासिल कर लिया है, यह डील हो चुकी है।” हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने यह क्लिप वीडियो से हटा दी, लेकिन तब तक खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी थी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने भी इस मौके को मज़े में लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रविचंद्रन रोमेनो द्वारा कन्फर्म की गई खबर, हां, हमने शार्दुल ठाकुर को LSG से ट्रेड किया है!”

इसके बाद आज यानी गुरुवार (13 नवंबर) को आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि हो गई कि शार्दुल ठाकुर 2 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड हो गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अश्विन ने खुद MI की इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “लो जी आ गया मामला सामने… सब फेयर है! ट्रेडिंग हमेशा अफवाहों के खतरे में रहती है, इसलिए ट्रेड से जुड़ी वीडियो सोच-समझकर ही अपलोड करें।"

बता दें, शार्दुल ठाकुर पिछले सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेले थे। उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे, जिसमें एक बार चार विकेट का हॉल भी शामिल था। शार्दुल को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर LSG ने मोहित खान की जगह साइन किया था। अब वह अपनी सातवीं आईपीएल टीम यानी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ चुके हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार