शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें अक्सर मज़ेदार रील्स शेयर करते हुए देखा गया है। इसी कड़ी में धवन ने शनिवार (24 सितंबर) को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर की जिसमें उनके साथ रवींद्र जडेजा भी नजर आ रहे हैं। इस मजेदार रील में धवन को खुशी से नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि जडेजा प्रसिद्ध बॉलीवुड डायलॉग "इसकी शादी करवा दीजिये, जिम्मेदारी आएगी तो सुधार जाएगा।" पर लिपसिंक करते दिख रहे हैं।

Advertisement

धवन की इस रील को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और अभी तक 4 लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और खलील अहमद ने भी हंसते हुए इमोजी पोस्ट किए हैं। गौरतलब है कि जडेजा इस समय बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें और धवन दोनों को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दी गई है।

Advertisement

ये जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आने वाली टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं है। इस बीच, आपको बता दें कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच नागपुर में 6 विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है और अब आखिरी मुकाबला जो भी टीम जीतेगी, सीरीज उसी की हो जाएगी।

अगर दूसरे टी-20 की बात करें तो बारिश के चलते इस मैच को 8-8 ओवरों का कर दिया गया और ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की। मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों में नाबाद 43 और एरोन फिंच की 15 गेंदों में 31 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 90 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 91 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में, रोहित और केएल राहुल ने भारत को शानदार शुरुआत दी और राहुल को एडम ज़म्पा ने बोल्ड किया लेकिन तब तक भारत ने 2.4 ओवर में 39 रन जोड़ दिए थे। इसके बाद विकेट गिरे लेकिन रोहित शर्मा की 20 गेेंदों पर नाबाद 46 और दिनेश कार्तिक की 2 गेंदों पर नाबाद 10 रन की मदद से भारत को आसान जीत मिल गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार