भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर्स द्वारा अच्छी शुरुआत के बाद कंगारू टीम ने एकदम से अपने विकेट गंवा दिए और एक बड़े स्कोर तक पहुंचने की अपनी उम्मीदों को खत्म कर दिया। हार्दिक पांड्या ने शुरुआती तीन विकेट लेकर भारत की वापसी कराई तो वहीं, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाया।

Advertisement

जडेजा ने अपने 10 ओवर में बेशक विकेट नहीं लिया लेकिन सिर्फ 34 रन देकर उन्होंंने एक छोर से प्रेशर बनाए रखा। हालांकि, एक पल ऐसा आया जब जडेजा को विकेट मिल सकता था लेकिन मोहम्मद सिराज ने कैच ड्रॉप कर दिया। इस ड्रॉप कैच को देखकर जडेजा को उन पर भड़कते हुए भी देखा गया। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 20वें ओवर में देखने को मिली जब जडेजा के इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने हवाई शॉट मारा लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ जिसके चलते टॉप एज लगा और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर पर खड़े मोहम्मद सिराज कैच के लिए दौड़े लेकिन डाइव लगाने के बावजूद वो इस कैच को नहीं पकड़ पाए।

ये कैच काफी मुश्किल था लेकिन जडेजा सिराज के इस एफर्ट से खुश नहीं थे और कैच छूटते ही जडेजा को भड़कते हुए देखा गया। जडेजा के रिएक्शन से साफ था कि वो खुश नहीं थे। इस घटना का वीडियो देखकर फैंस काफी मजे ले रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो हार्दिक के अलावा कुलदीप यादव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार