ईडन गार्डन्स में खेले  जा रहे भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट के दौरान रवींद्र जडेजा ने ऐसी जादुई गेंद डाली जिसने बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स को बिल्कुल हक्का-बक्का कर दिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने एक ऐसी गेंद डाली जिसने भारत को स्टब्स के रूप में बड़ा विकेट मिल गया। जडेजा ने डिलीवरी से ठीक पहले अपने क्रीज एंगल में हल्का-सा बदलाव किया और ये भारत के काम आ गया।

Advertisement

स्टब्स एक पल के लिए असमंजस में थे कि गेंद टर्न करेगी या सीधी रहेगी और यही झिझक उनके लिए घातक साबित हुई। जैसे ही उन्होंने बल्ला आगे बढ़ाया, गेंद ने बाहरी किनारा खोज लिया और सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी। आउट होने के बाद उनकी हैरानी साफ झलक रही थी, मानो समझ ही न पाए हों कि वास्तव में हुआ क्या है। स्टब्स के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत पर साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। पहली पारी में पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 63 रन हो गई है। दिन के अंत पर कप्तान टेम्बा बावुमा 78 गेंदों में 29 रन और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की टीम ने आखिरी सत्र में 6 विकेट गवाए। पवेलियन लौटने वाले सात खिलाड़ियों से तीन दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट,कुलदीप यादव ने 2 विकेट और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया  है। इससे पहले दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गई औऱ मेजबान टीम ने 30 रन की बढ़त हासिल की। भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल ने 39 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन, ऋषभ पंत औऱ रविंद्र जडेजा ने 27-27 रन की पारी खेली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (4) रिटायर्ड आउट हुए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार