Ravindra Jadeja Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd Test) लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने एक विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने महान गेंदबाज़ जहीन खान (Zaheer Khan) को पछाड़ते हुए देश के लिए टॉप-5 सबसे सफल गेंदबाज़ों की लिस्ट में एंट्री मारी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर गेंदबाज़ी की और 26 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने ओली पोप का विकेट झटका जो कि 104 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसी के साथ अब सर रविंद्र जडेजा भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट में जहीन खान को पछाड़ते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 422 इंटरनेशनल इनिंग में 611 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया है। गौरतलब है कि जहीन खान जो कि अब इस लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं उन्होंने देश के लिए 379 इंटरनेशनल इनिंग में 610 विकेट चटकाए। बता दें कि इस लिस्ट में अब सबसे ऊपर महानतम बॉलर अनिल कुंबले हैं जिन्होंने भारत के लिए 501 इंटरनेशनल इनिंग में 956 विकेट झटके।

बात करें अगर लॉर्ड्स टेस्ट की तो यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद जो रूट ने पहले दिन के खेल में 191 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए। उनके अलावा ओली पोप ने 104 बॉल पर 44 रन और बेन स्टोक्स ने 102 बॉल पर नाबाद 39 रन जोड़े। इस तरह पहले दिन के खेल के अंत तक मेजबान टीम का कुल स्कोर 83 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन तक पहुंचा।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार