Ravindra Jadeja Record: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इंग्लैंड (Ravindra Jadeja) के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाल मचाते हुए इतिहास रच सकते हैं। दरअसल, इंग्लिश टूर के दौरान सर जडेजा के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) को पछाड़ने का सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि कपिल देव और रविंद्र जडेजा, ये दोनों ही दिग्गज भारत और इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Advertisement

इंग्लैंड टूर पर अब रविंद्र जडेजा के पास इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में ही कपिल देव को पीछे छोड़ना को मौका है। दरअसल, कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों की 39 इनिंग में 21 छक्के ठोकने का कारनामा किया है, वहीं रविंद्र जडेजा इंग्लिश टीम को टेस्ट फॉर्मेट में 20 मैचों की 33 इनिंग में 17 छक्के जड़ चुके हैं। यानी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर जडेजा 5 छक्के भी जड़ देते हैं तो वो इस खास लिस्ट में 22 छक्के पूरे करते हुए कपिल देव को पछाड़कर आगे निकल जाएंगे।

इतना ही नहीं, ऐसा करते हुए वो बतौर भारतीय ऑलराउंडर इंग्लैंड के सामने सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल - 5 मैचों की 9 इनिंग में 26 छक्के (भारतीय बल्लेबाज़)

Advertisement

इयान बॉथम - 14 मैचों की 17 इनिंग में 24 छक्के (इंग्लिश ऑलराउंडर)

ऋषभ पंत - 12 मैचों की 21 इनिंग में 21 छक्के (भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़)

कपिल देव - 27 मैचों की 39 इनिंग में 21 छक्के (भारतीय ऑलराउंडर)

Advertisement

रविंद्र जडेजा - 20 मैचों की 33 इनिंग में 17 छक्के (भारतीय ऑलराउंडर)

इंग्लैंड टूर के लिए ऐसी है भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन, साईं सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार