सनराइजर्स हैदराबाद ने दुबई में खेले गए आईपीएल 2020 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए, इसके जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रनों से हरा दिया।

Advertisement

चेन्नई भले ही यह मुकाबला हार गई,लेकिन टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जडेजा ने 35 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। 

Advertisement

इसके साथ ही जडेजा आईपीएल में 2000 रन बनाने के साथ-साथ 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनके नाम 110 विकेट दर्ज हैं। हालांकि इस सीजन वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। 

बता दें कि यह उनके आईपीएल के साथ-साथ टी-20 करियर का पहला अर्धशतक हैं। इस फॉर्मेट में गए 241 मैचों में उनका पहला अर्धशतक है। 

चेन्नई अपना अगला मैच रविवार (4 अक्टूबर) को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार