India vs England 5th Test: भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने द ओवल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। जडेजा ने 77 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके जड़े। 

Advertisement

 मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह जडेजा का छठा पचास प्लस स्कोर है और इसके साथ ही उन्होंने सीरीज में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने  पांच टेस्ट में 86.00 की औसत से 516 रन बनाए। दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक के साथ उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

इंग्लैंड में 92 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट सीरीज में किसी खिलाड़ी ने छह पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। इससे पहले 1979 में सुनील गावस्कर ने, 2018 में विराट कोहली ने और 2025 में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में पांच प्लस स्कोर बनाए थे। बता दें कि पंत चोट के कारण पांचवें टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं। 

इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले विदेशी

जडेजा इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दस पचास प्लस स्कोर जड़ने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने गैरी सोबर्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इंग्लैंड में नौ पचास प्लस स्कोर बनाए थे। 

Advertisement

वीवीएस लक्ष्मण को पछाड़ा

Also Read: LIVE Cricket Score

एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए नंबर छह या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में वीवीएस लक्ष्मण को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लक्ष्मण ने पांच पचास प्लस स्कोर बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार