भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अपने खेल के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उनका ऐसा ही एक मजेदार अंदाज देखने को मिला, जब वह डगआउट में स्टेथोस्कोप के साथ नजर आए। 

दरअसल, रविवार (29 नवंबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में मुकाबले के तीसरे दिन जडेजा के गले में स्टेथोस्कोप लटका हुआ दिखाई दिया। वह पहले खुद अपनी धड़कन चेक करते नजर आए और फिर पास बैठे सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की नब्ज देखने लगे। 

जडेजा की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया गया और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राजस्थान रॉयल्स ने भी इसके बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जडेजा की एक मजेदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में जडेजा सफेद कोट पहने और गले में स्टेथोस्कोप लटकाए डॉक्टर के अंदाज में नजर आ रहे थे।

इसी तस्वीर को भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। उन्होंने जडेजा की चुटकी लेते हुए लिखा, "For any health issues, contact Ravindra Jadeja." यानी अगर किसी को भी स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी है, तो वह रविंद्र जडेजा से संपर्क कर सकता है। वैभव का यह मजेदार अंदाज अब फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, भारत और न्यूजीलैंड मैच के अधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भी जडेजा के इस खास वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसके बाद फैंस ने भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। 

VIDEO:

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार