भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने के लिए तैयार है लेकिन इस दौरे के शुरू होने से पहले अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दरार की खबरें और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के टेस्ट फॉर्मैट से संन्यास की खबरों ने फैंस के होश उड़ा दिए थे।

Advertisement

मगर अब खुद जडेजा ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। जडेजा ने उन सभी मीडिया चैनल्स के मुंह पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तमाचा मारा है जो उनकी टेस्ट फॉर्मैट से रिटायरमेंट की खबरों को हवा दे रहे थे।

Advertisement

जडेजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक दो पोस्ट की और रिटायरमेंट की खबरों को खारिज किया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में लिखा, 'झूठे दोस्त अफवाहों पर यकीन करते हैं जबकि सच्चे दोस्त आप पर यकीन करते हैं।' इसके बाद जड्डू ने टेस्ट जर्सी में एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'लंबा रास्ता तय करना है।'

जडेजा की सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद ये साफ है कि टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने का उनका अभी बिल्कुल भी मन नहीं है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को उनकी कमी खलना तय है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट सेना पहली बार अफ्रीकी ज़मीन पर टेस्ट सीरीज जीतकर लौटती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार