23 जून, पोर्ट ऑफ स्पेन (CRICKETNMORE)। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। लाइव स्कोर
बारिश के कारण यह मैच अभी रूका हुआ है। ये खबर लिखे जाने तक भारत की टीम ने 39.2 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 32 रन और धोनी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलावा धवन ने 87 रन की पारी खेली तो वहीं रहाणे 62 रन बनाकर आउट हुए। युवराज सिंह एक बार फिर फ्ल़ॉप रहे और 4 रन पर आउट हुए।
कोहली ने लिया हार्दिक पांड्या का बदला
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम में जडेजा को नहीं खिलाया गया। रवींद्र जडेजा के बदले चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जडेजा ने जो गलती पांड्या को रन आउट कराकर करी थी उसकी वजह से कोहली ने प्लेइंग इलेवन में जडेजा को जगह नहीं दी।
आपको याद हो कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जडेजा ने धमाकेदार पारी खेल रहे हार्दिक पांड्या को रन आउट करा दिया था। जिस दौरान पांड्या रन आउट हुए उस समय जडेजा चाहते तो अपनी विकेट देकर पांड्या के रन आउट को बचा सकते थे लेकिन जडेजा ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। हार्दिक पांड्या रन आउट होने के बाद काफी गुस्सा करते हुए दिखे थे। आपको बता दें कि फाइनल के बाद पांड्या ने एक ट्विट भी किया था जिसमें लिखा था कि "अपनों ने मुझे लूटा गैरों में कहां दम था"