IPL 2022 CSK vs KKR: आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपरकिंग्स की लुटिया डूबने से बचा ली। माही के शानदार अर्धशतक के दम पर CSK ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 131 रन बनाए और अब केकेआर को जीत के लिए 132 रन बनाने होंगे।

Advertisement

अपने पहले मैच में कप्तानी कर रहे रविंद्र जडेजा धोनी के साथ अंत तक नाबाद रहे लेकिन इस दौरान वो रनों के लिए जूझते नजर आए। ऐसा लगा कि शायद वो कप्तानी के बोझ को लेकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। जडेजा ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया जिसकी बदौलत उनका स्ट्राइक रेट 90 के पार हो पाया।

Advertisement

अगर 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर वो छक्का ना लगा होता तो ये मैच जडेजा के लिए कम से कम बल्ले के साथ तो किसी बुरे सपने से कम नहीं होता। जडेजा  अंत तक नाबाद रहे और 28 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 26 रन बना पाए। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एकमात्र छक्का देखने को मिला। उनकी इस कछुए जैसी पारी ने  चेन्नई को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मैच खत्म होने के बाद जडेजा की ये पारी उन्हें मैच का विलेन बना देगी या माही की पारी सीएसके के लिए वरदान साबित होगी। धोनी की बात करें तो उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार