आईपीएल 2022 में रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स लगातार हारती हुई नजर आ रही है। इस सीज़न में खेले गए 8 मुकाबलों में सीएसके ने सिर्फ 2 में जीत हासिल की है और 6 में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके की लगातार हार के वैसे तो कई कारण हैं लेकिन कप्तान रविंद्र जडेजा का फ्लॉप शो सबसे बड़ी वजह है।

Advertisement

जडेजा की कप्तानी में बेशक सीएसके मैच नहीं जीत पा रही है लेकिन खुद कप्तान जडेजा फैंस के दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जडेजा एक छोटे से फैन को सरप्राइज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

ये छोटा फैन सीएसके के ट्रेनिंग सेशन को देखने पहुंचा था जहां जडेजा ने अपने फैन को बॉल पर ऑटोग्राफ देकर उसना दिन बना दिया। जडेजा की इस हरकत ने उन्हें सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया है और फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर मौजूदा आईपीएल की बात करें तो अगर चेन्नई को प्लेऑफ तक पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखना है तो उन्हें अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। हालांकि, ये इतना आसान भी नहीं होने वाला है क्योंकि अगर जडेजा 'द ऑलराउंडर' फॉर्म में वापस नहीं लौटा तो सीएसके का प्लेऑफ का सपना धरा का धरा रह जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार