रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)  के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli IPL Final Record) के पास मंगलवार (3 जून) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के फाइनल  मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। बता दें कि पहले दोनों टीमें क्वालीफायर 1 में भिड़ चुकी है।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके

Advertisement

कोहली ने आईपीएल में खेले गए 266 मैच की 258 पारियों में 768 चौके जड़े हैं। अगर इस मैच में वह एक चौका जड़ लेते हैं तो शिखर धवन को पछाड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने 222 मैच की 221 पारियों में 768 चौके जड़े हैं। 

बतौर एशियाई सबसे ज्यादा T20 रन

कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 413 मैच की 396 पारियों में 13500 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 72 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शोएब मलिक (13571 रन) औऱ कीरोन पोलार्ड (13537 रन) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। वह बतौर एशियाई बल्लेबाज सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। 

आईपीएल फाइनल में कोहली का रिकॉर्ड

Advertisement

कोहली ने अपने आईपीएल करियर में इससे पहले तीन फाइनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32 की औसत से 96 रन बनाए। आईपीएल 2009 फाइनल में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ उन्होने 7 रन बनाए थे। 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए फाइनल में 35 रन और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए फाइनल मैच में कोहली ने 54 रन बनाए थे। 

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

मौजूदा सीजन में कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया है। कोहली ने अभी तक 14 मैच में 55.81 की औसत से 614 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से आठ पचास प्लस स्कोर आए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार