रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजी सलाहकार संजय बांगर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक ओवर में 37 रन लुटाने वाले गेंदबाज़ हर्षल पटेल का समर्थन किया है। रवींद्र जडेजा ने हर्षल के 20वें ओवर में पांच छक्कों समेत कुल 37 रन लूटे थे। 

Advertisement

संजय बांगर ने खुलासा किया कि पटेल ऐसे इंसान हैं जो खुद पर काफी सख्त रहते हैं और वो अपने इस अनुभव से सीखेंगे। एक ओवर में 37 रन देने से पहले हर्षल पटेल इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में मैच में पहुंचे थे, लेकिन जडेजा ने इस गेंदबाज़ का ज़रा सा भी लिहाज़ नहीं किया और 5 छक्के लगा डाले।

Advertisement

बांगर ने वर्चुअल प्रैस कॉन्फ्रैंस में बात करते हुए कहा, "वह इससे सीखेंगे, और वह कोई ऐसा व्यक्ति है जो अपने आप में बहुत मेहनती है। वह स्पष्ट रूप से आकलन करेगा कि उसकी क्या योजनाएँ थीं जो गलत हो गईं और क्या वह क्या अलग कर सकता था। हर्षल हमारे लिए एक असाधारण प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है और आप देखें तो वह पहले से ही पर्पल कैप होल्डर है।"

आगे बोलते हुए बांगर ने कहा, "हर्षल आरसीबी के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर पहले चार मैचों में उसने काफी अच्छा काम किया। वो उनके लिए एक बुरा दिन था, लेकिन मत भूलो, यहां तक ​​कि बीच के ओवरों में भी, उसी ने हमें खेल में वापस लाया था।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार