आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस जीत के बाद मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी की टीम सातवें स्थान पर पहुंच चुकी है। इस मैच में स्टार बल्लेबाजों फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के अर्द्धशतकों के चलते आरसीबी ने स्कोरबोर्ड पर 199 रन लगाए लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को बौना साबित करते हुए आसानी से हासिल कर लिया। 

Advertisement

इस मैच के बाद एक बार फिर से आरसीबी के युवा खिलाड़ी आलोचनाओं के दायरे में आ गए हैं। दरअसल, इस पूरे सीजन में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लैन मैक्सवेल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है और यही कारण है कि आरसीबी की टीम अब लगातार मैच हार रही है। मुंबई के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी के अनुज रावत, महिपाल लोमरोर जैसे खिलाड़ियों की काफी आलोचना की जा रही है लेकिन आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने रिंकू सिंह का उदाहरण देते हुए इन युवा खिलाड़ियों का बचाव किया है।

Advertisement

संजय बांगड़ ने मैच के बाद कहा, "आपको युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा। रिंकू सिंह का एक उदाहरण है। ये रिंकू सिंह का सीजन है। पिछले 3-4 वर्षों में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उनके साथ जिस तरह का काम किया है, वो काम अब भुगतान कर रहा है।"

इस सीजन में रिंकू सिंह केकेआर के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं और हर क्रिकेट फैन इस खिलाड़ी का मुरीद हो चुका है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि आरसीबी के युवा खिलाड़ियों को रिंकू से प्रेरणा लेकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। फिलहाल अंक तालिका में आरसीबी सातवें स्थान पर है और अब अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें बाकी बचे मैचों को जीतना जरूरी होगा और इसके साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर भी उनकी निगाहें रहेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार