बेंगलुरु, 12 अप्रैल (Cricketnmore): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उनकी टीम की पहली प्राथमिकता लीग के प्लेऑफ में पहुंचना है। लीग के नौंवे संस्करण में आरसीबी का पहला मुकाबला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।

कोहली ने कहा , "हम सबसे पहले अपने प्रयासों से प्लेऑफ में पहुंचना चाहेंगे और उसके बाद दूसरी टीमों के रेट और हार-जीत के क्रम को देखेंगे।"

बेहतरीन खिलाड़ियों की जोड़ी के संयोजन के साथ इस बार आरसीबी की जीत की संभावनाओं के बारे में बयान देने से इंकार करते हुए कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट काफी बड़ा है और इसलिए खिताब पाने के बारे में सोचना उनके लिए जल्दबाजी होगी।

एड़ी की चोट के कारण मिशेल स्टार्क के टीम में न शामिल होने पर उनकी कमी की बात को स्वीकार करते हुए आरसीबी के कप्तान ने कहा कि टीम में शेन वॉटसन और सैमुएल बद्री जैसे बड़े खिलाड़ी हैं।

कोहली ने कहा, "हमारे बल्लेबाजी काफी मजबूत है। अगर हम क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और वॉटसन को पहले तीन स्थान पर रखते हैं तो चौथे स्थान के लिए हमें टॉस करना होगा।"

आईसीसी टी-20 विश्व कप में मिली हार से हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, "आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी टीमों को हराते हुए सेमीफाइनल में पहुंचकर हार जाने से हुए नुकसान से उबर पाना हमारे लिए निजी तौर पर काफी मुश्किल है।"

कोहली ने कहा कि टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के बाद आईपीएल की तैयारी के लिए सभी ने अपना समय निकाला है। इसमें कई खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार