मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 अप्रैल को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के ओपनिंग मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के फैंस के लिए बुरी खबर आएगी। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा इस मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

Advertisement

जाम्पा शादी के बंधन में बंधने वाले है, इस कारण वह आरसीबी के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइक हेसन ने इस बात की जानकारी दी। 

Advertisement

बता दें कि आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस सीजन टीम के कैंप और खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें हेसन ने जाम्पा की शादी को लेकर खुलासा किया। 

जाम्पा पिछले सीजन आरसीबी की टीम से जुड़े थे और उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके खाते में सिर्फ 2 विकेट ही आए। इससे पहले वह आईपीएल 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का हिस्सा थे। पुणे के लिए खेलते हुए जाम्पा ने 11 मैच में 19 विकेट चटकाए थे।

आरसीबी के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप पहले ही निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले चुके हैं। उनकी जगह न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज फिन एलेन को टीम में शामिल किया गया है। 

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मैच रात 7,30 बजे से खेला जाएगा।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार