आईपीएल 2025 (IPL 2025) का फाइनल मंगलवार, 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीच खेला जाना है। गौरतलब है कि इस महामुकाबले से पहले अगर आप भी ये जानना चाहते हो कि RCB के विस्फोटक बैटर फिल साल्ट ये मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, तो इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले है।

Advertisement

दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो RCB फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है जिसके अनुसार फिल साल्ट जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीजन के आखिरी प्रैक्टिस सेशन में उपलब्ध नहीं थे वो अहमदाबाद में होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल से पहले आरसीबी टीम के साथ जुड़ गए हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ ये रोमांचक मुकाबला खेलने वाले हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि हाल ही में ये खबरे आई थी कि इंग्लिश क्रिकेटर फिल साल्ट अपने बच्चे के जन्म के चलते वापस स्वदेश लौट गए हैं और आईपीएल 2025 के फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब वो आरसीबी के लिए वापस भारत लौट आए हैं।

IPL 2025 में ऐसा रहा है फिल साल्ट का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में फिल साल्ट ने गज़ब का प्रदर्शन किया है और RCB को कई मैचों में तूफानी शुरुआत दिलवाते हुए 12 मैचों में 35 की औसत और 176 की स्ट्राइक रेट से 387 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि सीजन में आखिरी बार यानी क्वालीफायर-1 में जब RCB का सामना पंजाब किंग्स से हुआ था तब भी साल्ट ने महज़ 27 बॉल पर 6 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए नाबाद 56 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो फाइनल के मंच पर भी ऐसा ही कारनामा कर पाते हैं या नहीं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच के लिए ऐसी हो सकती है RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर - सुयश शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार