Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार, 24 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगुलरु में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था जो कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आयोजित हुआ था। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने 17.5 ओवर में 170 रनों का लक्ष्य हासिल करके आरसीबी को 8 विकेट से धूल चटाई थी।
RCB vs GT, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Pitch Report
आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.5 ओवर में 176 रनों का लक्ष्य हासिल करके आरसीबी को 6 विकेट से मात दी थी। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 180 से 200 रन तो बनाने ही होंगे।
RCB vs GT Head To Head Record
कुल - 06
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 03
गुजरात टाइटंस - 03
RCB vs GT, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
RCB vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, फिल साल्ट और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, जोस बटलर और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
RCB vs GT Probable Playing XI
Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल/वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम।
Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स/जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।
RCB vs GT Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
RCB vs GT Match Prediction, RCB vs GT Pitch Report, Today's Match RCB vs GT, IPL 2026, RCB vs GT Prediction, RCB vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।