IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (glenn maxwell) का बल्ला और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के गेंदबाजों पर जमकर गरजा है। मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। 

Advertisement

मैक्सवेल ने 48 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली थी। आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही थी और कप्तान विराट कोहली और रजत पाटीदार का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने शुरुआत से ही केकेआर के गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू कर दिया था। मैकस्वेल ने छठे ओवर की पहली गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया था।

Advertisement

केकेआर के गेंदबाज शाकिब अल हसन को मैकस्वेल के विस्फोट का सामना करना पड़ा था। मैक्सवेल द्वारा लगाया गया यह छक्का इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज पंजाब किंग्स के खेमे तक भी जरूर पहुंचेगी। मैक्सवेल पिछले सीजन पंजाब टीम का हिस्सा थे लेकिन उस वक्त उन्होंने एक भी छ्क्का नहीं लगाया था।

मैक्सवेल को खराब प्रदर्शन के चलते पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था। लेकिन आरसीबी के लिए मैक्सवेल जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर शायद पंजाब को अब थोड़ा पछतावा हो। बता दें चेन्नई के चेपक स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार