रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार (7 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 12 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आऱसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन, रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 56 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों मे5 42 रन बनाए।

Advertisement

विराट कोहली के 13000 टी-20 रन

Advertisement

विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे कर लिए है। टी-20 फॉर्मेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले औऱ दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। इसके अलावा वह सबसे तेज 13000 टी-20 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 386 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। ट

एक दशक बाद जीत

दस साल बाद आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में कोई आईपीएल मुकाबला हराया है। इससे पहले 2015 में आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ 39 रन से जीत हासिल की थी। 

भुवनेश्वर सबसे सफल तेज गेंदबाज

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस मुकाबले के बाद उनके 184 विकेट हो गए हैं औऱ उन्होंने पूर्व गेंदबाज ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ा, जिनके नाम आईपीएल मे 183 विकेट दर्ज हैं। भुवनेश्वर इस टूर्नामेंट के इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज भी बन गए हैं। 

बोल्ट ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आऱसीबी के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवरों मे 57 रन दिए। यह बोल्ट के टी-20 करियर में खेले गए 251 मैचों  में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा पहली बार आईपीएल में ऐसा हुआ है जब एक मैच में बोल्ट ने 50 से ज्यादा रन दिए हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार