एजबेस्टन टेस्ट के दौरान इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली उंगली में गंभीर रूप से छाले पड़ने के बाद काफी परेशान नज़र आए थे। मोईन अली की समस्या पर ECB ने करीब से नज़रे बनाई हुई है। अगर मोईन लॉर्ड्स टेस्ट के लिए फिट नहीं होते तो ऐसे में इंग्लिश टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो मोईन की गैरमौजूदगी में इंग्लिश टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

रेहान अहमद (Rehan Ahmed)

Advertisement

मोईन अली की समस्या को देखकर इंग्लिश टीम में रेहान अहमद को शामिल किया गया है। 18 वर्षीय रेहान इंग्लैंड के लिए अब तक 1 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 7 विकेट झटके थे। इसके अलावा रेहान ने इंग्लैंड के लिए एक वनडे और दो टी20 मुकाबले भी खेले हैं।

अगर इंग्लिश टीम मोईन की जगह किसी स्पिन गेंदबाज़ को टीम में शामिल करना चाहती है तो ऐसे में रेहान अहमद उनकी सबसे बेहतर रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। 

मार्क वुड (Mark Wood)

इंग्लिश गन गेंदबाज़ मार्क वुड भी लॉर्ड्स टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। एजबेस्टन टेस्ट में जेम्स एंडरसन को संघर्ष करते देखा गया था। यह दिग्गज गेंदबाज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर सका था ऐसे में अब टीम की गेंदबाज़ी को मजूबत करने के लिए मेजबान एक अतिरिक्त गन गेंदबाज़ को टीम का हिस्सा बनाने पर विचार कर सकते हैं।

Advertisement

मार्क वुड इंग्लैंड के लिए अब तक 28 टेस्ट में 90 विकेट झटक चुके हैं। इसके अलावा वुड ने इंग्लैंड के लिए 59 वनडे मैचों में 71 विकेट और 28 टी20 मुकाबलों में 45 विकेट भी चटकाए हैं।

मैथ्यू पॉट्स (Matthew Potts)

मोईन अली की गैरमौजूदगी में बेन स्टोक्स मैथ्यू पॉट्स पर भी भरोसा जता सकते हैं। 24 वर्षीय मैथ्यू पॉट्स ने 2 जून 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने कुल 7 विकेट झटके थे।

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

दाएं हाथ का यह गन गेंदबाज़ टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अब तक 6 टेस्ट मुकाबलों में 23 विकेट झटक चुका है। ऐसे में वह लॉर्ड्स में इंग्लिश टीम में शामिल होकर टीम की सीरीज में वापसी करने में मदद कर सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार