Rishabh Pant and Urvashi Rautela: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ चुका है। खबरों की मानें तो साल 2019 में ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला दोनों को जुहू के एस्टेला होटल में लेट नाइट डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद दोनों की रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में काफी वायरल हुई थीं। हालांकि, दोनों ने इस मुद्दे पर कभी भी किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। इस बीच ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला से जुड़ी एक और खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Advertisement

आज तक में छपी एक खबर के अनुसार जब उर्वशी रौतेला वाराणसी में अपने एक प्रोजेक्ट की शूट‍िंग कर रही थीं तब पंत ने उनसे मिलने के लिए 16 घंटें इंतजार किया था। उर्वशी रौतेला का शूट‍िंग शेड्यूल काफी ज्यादा व्यस्त था और जब ऋषभ पंत को पता चला की उर्वशी वाराणसी में है तो उन्होंने उनसे मिलने की ठानी।

Advertisement

उस वक्त उर्वशी से मिलने के लिए ऋषभ पंत ने 16-17 घंटे इंतजार किया था। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है इस बात को लेकर अभी तक किसी भी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं मीडिया में ये भी खबर थी कि ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला को वॉट्सएप पर ब्लॉक तक कर दिया था।

ऋषभ पंत के उर्वशी को ब्लॉक करने के पीछे की वजह उनकी खराब फॉर्म को बताया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ऋषभ पंत अपनी फॉर्म को लेकर काफी परेशान थे और उर्वशी लगातार उन्हें फोन और मैसेज कर रही थीं इसी चिंता के कारण उन्होंने उर्वशी को ब्लॉक करने का फैसला किया था (CricketNmore इस खबर की पुष्टि नहीं करता है) फिलहाल ऋषभ पंत ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार