1 जून, (CRICKETNMORE)। चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बबने के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन खत्म हो गया। अभी इस टूर्नामेंट का खुमार लोगों के दिलों-दिमाग से उतरा भी नहीं कि आईपीएल 2019 की शुरुआत का भी खुलासा हो गया है। 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार आईपीएल 2019 की शुरुआत 29 मार्च से होगी। इस फैसले के पीछे कई कारण हैं, जिसमें सबसे बड़ा कारण है 2019 वर्ल्ड कप। 

Advertisement

वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 मई 2019 से होगी और आमतौर पर आईपीएल का फाइनल भी इसके आसपास ही खेला जाता है। ऐसे में कई खिलाड़ी आईपीएल के 12वें सीजन में खेलने से इनकार कर सकते हैं। 

 

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति के आदेश के अनुसार आईपीएल फाइनल और किसी इंटरनेशनल सीरीज या टूर्नामेंट की शुरुआत की बीच में कम से कम 15 दिन का समय होना चाहिए। 

2019 के लोकसभा चुनाव

Advertisement

आईपीएल 2019 के जल्दी शुरु होने का कारण लोकसभा चुनाव भी हैं। आईपीएल के दौरान ही भारत में चुनाव भी होंगे। ऐसे में बीसीसीआई इसकी शुरुआत से पहले कई मैच खत्म करना चाहेगा। इसके अलावा यह सीजन दूसरे देश में भी हो सकता है। साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में साउथ अफ्रीका ने और 2014 में यूएई ने आईपीएल के शुरुआती मैचों की मेजबानी की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार