ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि दोनों की क्षमता और फॉर्म के कारण मार्च में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान के दौरे पर एक बहु-प्रारूप सीरीज में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। आईसीसी अवार्डस में बाबर ने 'आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता, जबकि अफरीदी ने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

पोंटिंग ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ईसा गुहा के साथ बातचीत में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह एक शानदार उपलब्धि है। इस समय पाकिस्तान लाइनअप में उनके पास कुछ अन्य शानदार खिलाड़ी हैं, जो वास्तव में सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।"

Advertisement

पोंटिंग ने याद किया कि 2019 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर दो मैचों में सिर्फ पांच विकेट लेने के बावजूद अफरीदी बहुत प्रभावशाली गेंदबाज बनकर उभरे थे।

पोंटिंग ने कहा, "उन्होंने वाकई में ऑस्ट्रेलिया का वास्तव में अच्छा दौरा किया था और आप तब देख सकते थे कि वह लंबे कद के गेंदबाज है और गेंद को दोनों तरफ स्विंग करवा रहे थे। साथ ही यह वास्तव में एक पूर्ण पैकेज की तरह लग रहे थे, जिसे हमने अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते नहीं देखा था।"

पोंटिंग ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे को याद किया, जहां आजम ने ब्रिस्बेन में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 104 रनों की पारी खेली थी और इसके बाद एडिलेड में दूसरे टेस्ट में 90 रन बनाए थे।

उन्होंने आगे कहा, "वह शाहीन जैसा ही है। जब वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाते हैं तो मुझे इन खिलाड़ियों के बाहर बहुत कुछ देखने को नहीं मिलता है, लेकिन जब मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ब्रिस्बेन में दूसरी पारी में बाबर को देखा, तब उछाल वाली ब्रिस्बेन पिच पर हेजलवुड, स्टार्क और कमिंस के खिलाफ अच्छे शॉट लगा रहे थे। मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना है। वे दोनों बेहतर खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

पोंटिंग ने महसूस किया कि अगर आजम ने कुछ समय पहले टेस्ट क्रिकेट खेला होता तो आजम नंबर एक बल्लेबाज की दावेदारी में होते।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार