16 मार्च,(CRICKETNMORE)। लंबे समय से टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा, इस परेशानी से झूझ रही है। 2019 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में अंबाती रायुडू, विराट कोहली और ऋषभ पंत ने इस नंबर पर बल्लेबाजी की,लेकिन किसी को ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। 

Advertisement

हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सबको चौंकाते हुए टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को वनडे में नंबर 4 पर खिलाने की सलाह दी है। 

Advertisement

वहीं अब ऑस्ट्रेलिया को दो वर्ल्ड कप जीताने वाले रिकी पोटिंग ने इस बैटिंग पोजिशन के लिए एक नए नाम का सुझाव दिया है। पोटिंग के अनुसार 2019 वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर को नंबर 4 पर बल्लेबाजी का मौका मिलना चाहिए। 

पोटिंग ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “ हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान उन्होंने (टीम इंडिया) ने कई खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया। रायडू, ऋषभ और शंकर। वो श्रेयस अय्यर को भी आजमा सकते थे। वो बहुत अच्छा खिलाड़ी है। उसका घरेलू सीजन शानदार रहा है। मैं उसके साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।  

गौरतलब है कि पोटिंग आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं औऱ इस टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर ने अब तक भारत के लिए सिर्फ 6 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला फरवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार