साउथ अफ्रीका के  विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो(Rilee Rossouw) ने जाफना किंग्स(Jaffna Kings ) के लिए खेलते हुए रविवार (21 जुलाई) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में गैल मार्वल्स (Galle Marvels) के खिलाफ खेले गए लंका प्रीमियर लीग 2024 (LPL 2024: के फाइनल  में तूफानी शतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफना की टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे रूसो ने 53 गेंदों में 9 चौकों औऱ 7 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। टी-20 क्रिकेट में रूसो का यह आठवां शतक है।

 
Advertisement

रूसो टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।  उनके अलावा माइकल क्लिंगर, एरॉन फिंच, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर औऱ रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में 8-8 शतक जड़े हैं। इस फॉर्मेट में शतक के मामले में अब उनसे आगे क्रिस गेल, बाबर आजम और विराट कोहली ही हैं। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भानुका राजपक्षा (34 गेंदों में 82 रन) और टिम सेफर्ट (37 गेंदों में 47 रन) की पारियों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए।  

इसके जवाब में जाफना की टीम ने 15.4 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफना की टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। इसके बाद रूसो ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 185 रन की अटूट साझेदारी की। मेंडिस ने 40 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार