29 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराया। फाइनल में जीत का आखिरी शॉट रिंकू सिंह ने लगाया और विनिंग शॉट लगाते ही वो सोशल मीडिया पर छा गए।

Advertisement

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस, खिलाड़ी और सेलिब्रिटीज सभी ने टीम इंडिया को सलाम किया। इसी बीच एक खास वीडियो भी सामने आया, जिसमें यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव, रिंकू सिंह को वीडियो कॉल पर जीत की बधाई देते नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

एल्विश ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत की जीत के तुरंत बाद शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच बातचीत काफी गर्मजोशी भरी रही। एल्विश रिंकू से कहते हैं, “माहौल बना दिया भाई! अब करो एन्जॉय।” इसके बाद वो पूछते हैं, “पार्टी किधर है?” इस पर रिंकू मुस्कराते हुए जवाब देते हैं और एल्विश उन्हें फिर से शुभकामनाएं देकर कहते हैं, “लव यू भाई।”

इस पर रिंकू भी जवाब में कहते हैं, “ठीक है, शुक्रिया भैया… लव यू भैया।”

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि रिंकू ने एल्विश को “भैया” क्यों कहा, जबकि एल्विश की उम्र 28 साल है और रिंकू सिर्फ़ एक साल छोटे, यानी 27 साल के हैं। हालांकि, भारतीय संस्कृति में ‘भैया’ शब्द अक्सर सम्मान और अपनापन जताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, उम्र का अंतर हमेशा मायने नहीं रखता।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बात को लेकर अनावश्यक टिप्पणियां भी कीं। एक यूज़र ने एक्स पर लिखा, “रिंकू सिंह इस गंवार को भैया क्यों बोल रहा है?” कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट किया और एल्विश को ट्रोल करने की कोशिश की। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, एल्विश यादव हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नज़र आए थे, जिसमें उन्होंने करण कुंद्रा के साथ मिलकर जीत हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार