भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में ऐसी आतिशी बल्लेबाजी की जिसे देखकर कंगारू टीम हैरान रह गई। पंत ने किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक बना दिया। उन्होंने छह चौकों और चार छक्कों की मदद से महज 29 गेंदों में ये उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

​​हालांकि वो 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक बनाने के अपने रिकॉर्ड से चूक गए, लेकिन पंत की SCG पारी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक बना दिया। उन्होंने इंग्लैंड के जॉन ब्राउन (मेलबर्न, 1895) और वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स (पर्थ, 1975) द्वारा 33 गेंदों में बनाए गए अर्धशतकों को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

विराट कोहली के आउट होने के बाद पंत मैदान में उतरे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। पहली ही गेंद से उन्होंने अटैक करना शुरू कर दिया और स्कॉट बोलैंड की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने खाता खोला। आउट होने से पहले पंत ने 6 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के लगाए। इन 4 में से दो छक्के तो उन्होंने मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में लगाए।

पंत ने पहली पारी में 98 गेंदों पर 40 रन बनाए थे लेकिन इस पारी में उन्होंने दिखा दिया कि वो मैच का रुख कितनी जल्दी पलटने का माद्दा रखते हैं। एक समय पर, पंत 23 गेंदों पर 47 रन बनाकर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ टेस्ट अर्धशतक का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब थे। हालांकि, उन्हें शेष तीन रन बनाने के लिए छह और गेंदें लेनी पड़ीं, जिससे वो इस उपलब्धि से चूक गए। अब बाकी भारतीय बल्लेबाजों पर दारोमदार होगा कि वो भारतीय टीम को दूसरी पारी में एक बड़े स्कोर तक पहुंचाएं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार