सिडनी, 4 जनवरी | भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रनों पर घोषित कर दी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत (159) नाबाद रहे।  स्कोरकार्ड

Advertisement

इस पारी में भारत के लिए पंत के अलावा, चेतेश्वर पुजारा (193) ने भी शतकीय पारी खेली। हालांकि, वह इसे दोहरे शतक में तब्दील नहीं कर पाए। इसके अलावा, मयंक अग्रवाल ने 77 और रवींद्र जडेजा ने 81 रनों का अहम योगदान दिया। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में नाथन लॉयन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जोश हेजलवुड को दो सफलता हासिल हुईं। मिशेल स्टॉर्क ने एक विकेट लिया। 

ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है। पंत ने दोनों शतक विदेशी धरती पर जमाए हैं। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर भी शतक जमाकर अपनी काबिलियित साबित की थी। देखिए वीडियो►

आपको बता दें कि ऋषभ पंत की मां का बर्थडे हैं और इस मौके पर शतक जमाकर ऋषभ पंत ने अपनी मां को याद किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार