आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा (Nitish Rana) एक नई फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलते नज़र आएंगे। गौरतलब है कि ये टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होगा जिससे पहले नितीश राणा ने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने ये बताया है कि आखिरी क्यों और किसके कहने पर उन्होंने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स को साइन किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा हुआ है। दरअसल, खुद दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 40 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें नितीश राणा दिल्ली कैपिटल्स को ज्वाइन करने की पीछे की कहानी सुनाते नज़र आए। उन्होंने कहा, "एक ही बंदा था जिससे मैंने ये पूछा था कि मुझे डीसी साइन करना चाहिए या नहीं? वो ऋषभ ही था।"

Advertisement

वो आगे बोले, "ऋषभ इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत खेला है और उसने टीम की कप्तानी भी की है। वो टीम की सभी इन और आउट बातें जानता है। तो मुझे उस समय लगा कि यही सही बंदा है जिससे मैं फीडबैक ले सकता हूं कि क्या ये जो डिसीजन मैं मेरी लाइफ में लेने जा रहा हूं, सही होगा या नहीं, क्योंकि वो मुझे भी इन एंड आउट जानता है।"

उन्होंने आगे कहा, "उसने तीन सेकंड में अपना जवाब खत्म कर दिया था। इससे बेस्ट तेरे लिए कुछ अच्छा नहीं हो सकता है, बस चुपचाप हां बोल दे। मुझे वर्ड टू वर्ड याद है कि उसने बस तीन सेकंड लिया था। उसके बाद मैंने फिर इस पर कभी दोबारा सवाल नहीं किया। उसका वो बोलना की काफी था, जिसके बाद मैंने डीसी साइन किया।' गौरतलब है कि नितीश राणा और ऋषभ पंत करीबी दोस्त हैं, जिस वज़ह से वो एक दूसरे पर आंख बंद करके भी भरोसा करते हैं। यही वज़ह है नितीश ने ऋषभ पंत के एक बार कहने पर दिल्ली की टीम को साइन किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी स्क्वाड: ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारीख, पृथ्‍वी शॉ, काइल जेमीसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार