भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान पर अपनी अलग-अलग हरकतों के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भी पंत ने कुछ ऐसा किया, जो खूब वायरल हो रहा है। 

Advertisement

चौथे दिन कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी करने आए। मैदान पर उतरने के बाद वह नॉऩ स्ट्राइकर छोर पर बाउंड्री की तरफ देखते हुए शैडो बैटिंग करने लगे। पंत को यह नहीं पता था कि अंजिक्य रहाणे को गेंद डालने के लिए जेम्स एंडरसन दौड़ पड़े हैं। जब एंडरसन अंपायर के पास पहुंचे तब पंत बड़ी तेजी से रहाणे की तरफ मुड़े। 

Advertisement

हालांकि पंत दूसरी पारी में कमाल नहीं दिखा सके और 7 गेंदों में 1 रन बनाकर स्लिप में कैच दे बैठे। इस सीरीज में अब तक उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पंत के बल्ले से पांच पारियों में सिर्फ 87 रन ही निकले हैं। 

भारतीय टीम चौथे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 215 रनों से आगे खेलने उतरी थी। लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों के आगे आखिरी 8 विकेट सिर्फ 63 रनों में ही गिर गए। भारत को तीसरे टेस्ट में पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिसके साथ पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार